November 2, 2026 8:50 pm

स्लग–बदायूं में कर्ज न चुका पाने पर बैंक ने किसान की जमीन की कुर्की की कार्रवाई की

बदायूं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लोकेशन बदायूं
रिपोर्टर मनोज यादव

एंकर –जिला बदायूं के ग्राम गढ़ी मलूकपुर, पोस्ट लाभारी में रहने वाले किसान दफेदार पुत्र बंसीलाल की ज़मीन पर कुर्की की कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक के प्रति किसान दफेदार पर करीब 14 लाख 70 हजार रुपये का बकाया था। नवाब तहसीलदार आनंद भूषण बैंक प्रबंधक इंद्रपाल की देखरेख में यह कार्रवाई की गई।

बैंक अधिकारियों का कहना है कि किसान दफेदार द्वारा लंबे समय से ऋण की अदायगी नहीं की जा रही थी, जिस कारण नियमों के तहत ज़मीन कुर्क करने की कार्यवाही करनी पड़ी।

इस कार्रवाई से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। कई किसानों का कहना है कि लगातार बढ़ते कर्ज़ और महंगे ब्याज के कारण किसान वर्ग बुरी तरह से दबाव में है। वहीं बैंक प्रबंधन का कहना है कि बकाया राशि चुकता किए बिना कोई अन्य विकल्प शेष नहीं था।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें