November 2, 2026 8:48 pm

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, जेल की सलाखों के पीछे आरोपी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी 20 सितंबर जिला रिपोर्टर

दीपक तिवारी

 

सोशल मीडिया पर मां-बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने के एक आरोपी को सिटी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद भोंडसी जेल भेज दिया गया। सिटी पुलिस को दर्ज शिकायत में शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने आरोप लगाया कि दिल्ली के भजनपुरा निवासी अनुराग पंत ने दिसंबर 2024 में उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट से उसे जमानत मिल गई थी। महिला ने आरोप लगाया कि अब आरोपी उसके व उसकी बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर उन्हें उसके रिश्तेदारों तक को भेज रहा है। वह सोशल मीडिया के जरिए उसे बार-बार धमकी दे रहा है। उसकी शिकायत पर सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। सिटी थाना के जांचअधिकारी विनोद कुमार ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद भोंडसी जेल भेजने के आदेश जारी हुए। पुलिस ने आरोपी को एस्कोर्ट गार्द के हवाले कर दिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें