November 3, 2026 10:42 pm

सोनभद्र समाचार: सोनभद्र में मोबाइल का चार्जर लगा रहे युवक की करंट लगने से मौत, पर‍िवार में पसरा मातम

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोन (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला नरोईयादामर में शनिवार रात मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट लगने से 30 वर्षीय अनुज गिरी की मौत हो गई।घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

अनुज रात लगभग नौ बजे अपने घर में मोबाइल चार्जर बिजली बोर्ड में लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंची और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक घर पर रहकर मेहनत-मजदूरी के जरिए अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके असामयिक निधन से चार मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

 

पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने आर्थिक स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मोबाइल चार्जर लगाते समय युवक करंट की चपेट में आ गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें