November 2, 2026 10:29 pm

सोनभद्र समाचार: सोनभद्र में तेज बहाव में बह गई संपर्क मार्ग की पुलिया, जान जोखिम में डालकर नाला पार करने को ग्रामीण मजबूर

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP NEWS

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बीजपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर ब्लाक अंतर्गत बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग से कोडार होते हुए छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित नवाटोला को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया पानी के तेज बहाव में बह गई।महज दो वर्ष पूर्व निर्मित इस पुलिया के चार दिन पहले बह जाने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।

 

वहीं इसकी वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बरसात के चलते नाले में आए पानी के तेज बहाव को पुलिया झेल नहीं सकी और ढह गई। पुलिया टूटने के कारण नवाटोला और आसपास के सीमावर्ती गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है।मजबूरी में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को जान हथेली पर रखकर नाले के तेज बहाव के बीच से गुजरना पड़ रहा है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मात्र तीन साल पहले बनी पुलिया का इतनी जल्दी बह जाना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से नाले पर अविलंब नई पुलिया निर्माण और सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराने की मांग की है।सोनभद्र में जलस्तर बढ़ते ही अमवार के कनहर बांध के खोले गए 6 फाटक, तटीय इलाकों में अलर्ट जारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें