रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP NEWS
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सोनभद्र जिलाधिकारी चर्चित गौंड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डीएफएफ और सीएसआर से कराए जा रहे कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की।वहीं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित से जुडे़ कार्यों को गति देने पर विचार विमर्श किया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ), उद्योग विभाग एवं सीएसआर फंड के माध्यम से जनपद में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की रूपरेखा मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने जनपद में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं, जनहितकारी कार्यों, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा सीएसआर के माध्यम से कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।साथ ही जनपद में प्रस्तावित एवं आगामी विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। भेंट के दौरान जनपद के समग्र विकास, विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री से जनपद में होने वाले विकास कार्यों के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान जनपद में डीएमएफ, उद्योग विभाग एवं सीएसआर फंड के माध्यम से कराए जा रहे विकास कार्यों के साथ-साथ भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।











