November 2, 2026 8:48 pm

सोनभद्र समाचार: रॉबर्ट्सगंज में ₹89.59 लाख की वेंडर जोन परियोजना मंजूर:एनसीएल सीएसआर के तहत ओवरपास के नीचे बनेगा आधुनिक वेंडर जोन

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP NEWS

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडरों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत रॉबर्ट्सगंज में ओवरब्रिज के नीचे एक आधुनिक वेंडर जोन विकसित करने की परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना के लिए एनसीएल द्वारा ₹89,59,838 की धनराशि स्वीकृत की गई है।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि इस परियोजना से नगर क्षेत्र में सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से दुकान लगाने वाले स्ट्रीट वेंडरों को निर्धारित, सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान मिल सकेगा। इससे उनकी आजीविका को स्थायित्व मिलेगा। साथ ही, नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था, पैदल आवागमन, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण में भी सुधार होगा।

 

जिलाधिकारी गौड़ ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार की विकासपरक नीतियों के तहत जनपद में विकास कार्यों को गति दी जा रही है और जनसामान्य की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जा रहा है। उन्होंने एनसीएल की इस सीएसआर परियोजना को रॉबर्ट्सगंज को अधिक व्यवस्थित बनाने और स्ट्रीट वेंडरों को सम्मानजनक आजीविका प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

परियोजना का क्रियान्वयन एनसीएल मुख्यालय के सीएसआर विभाग और सोनभद्र जिला प्रशासन के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के माध्यम से होगा। स्वीकृतधनराशि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चरणबद्ध रूप से जारी की जाएगी। कार्य की प्रगति और पूर्णता से संबंधित उपयोगिता प्रमाण-पत्र, पूर्णता प्रमाण-पत्र और जियो-टैग्ड फोटोग्राफ जैसे आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत किए जाएंगे। एनसीएल ने उप प्रबंधक (सीडी) राजाराम यादव को परियोजना प्रबंधक नामित किया है। इस परियोजना को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

यह परियोजना जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से जनपद सोनभद्र के समग्र एवं संतुलित विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इससे रॉबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडरों की समस्या के समाधान के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने, सार्वजनिक स्थानों को व्यवस्थित करने, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी और विकसित एवं व्यवस्थित सोनभद्र की परिकल्पना को और मजबूती मिलेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें