रिपोर्टर – विजेन्द्र कुमार मौर्या, राबर्ट्सगंज, PNP News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सोनभद्र जिले में सड़क अनुशासन और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने गुरुवार को बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान लोढ़ी टोल प्लाजा के पास ट्रकों की विशेष जांच की गई और अश्लील गाने बजाने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने उन ट्रकों को चिन्हित किया जिनमें केबिन के बाहर अवैध रूप से हूटर और लाउडस्पीकर लगाए गए थे और तेज आवाज में भद्दे व अशोभनीय गाने बजाए जा रहे थे। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 130 से अधिक लाउडस्पीकर हटवाए और बाद में उन पर बैकहो लोडर चलवाकर नष्ट करा दिया।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के लाउडस्पीकर न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं बल्कि सड़क पर अन्य वाहन चालकों का ध्यान भंग कर दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं।अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि सड़क











