November 2, 2026 8:50 pm

सोनभद्र में चारपाई पर सो रहे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य को सांप ने काटा, अस्‍पताल में मौत

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP NEWS

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बभनी (सोनभद्र)। बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आए दिन लोग विषैले सांपों के डंसने से असमय काल के गाल में समा रहे हैं। ताजा मामला बभनी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव का है, जहां घर में चारपाई पर सो रहे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की सर्प दंस से मौत हो गई।चैनपुर गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य 35 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र सोबरन रविवार की रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। स्वजन के मुताबिक रात करीब एक बजे करैत सांप चारपाई पर चढ़ गया और उनके गले में डंस लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन पहले उन्हें चौना गांव ले गए जहां झाड़-फूंक कराई गई।इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सक डा. धर्मराज मौर्य ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

 

एक ही दिन सर्पदंश से दो की मौत, तीन हुए अचेत

रविवार को जिले में सर्पदंश की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग अचेत हो गए। पहली घटना दुद्धी क्षेत्र और दूसरी घोरावल क्षेत्र में हुई। म्योरपुर के महरीकला गांव में छह वर्षीय बालक तथा कुदरी गांव में खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने डस लिया। सभी का उपचार कराया गया। लगातार बढ़ रही सर्पदंश की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें