🔥 *मऊगंज बिग ब्रेकिंग*🔥
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश
मऊगंज जिले में मुख्यमंत्रीमोहन यादव का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान बड़ा एक्शन ! दो कर्मचारियों पर गिरी गाज
मऊगंज नगर परिषद के सीएमओ महेश पटेल एवं इंजीनियर राजेश प्रताप सिंह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान निलंबित कर दिया गया।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान ऑनलाइन में विभिन्न जिलों के आवेदकों की समस्याएं सुनी। मऊगंज जिले के आवेदक सुनील साहू ने बताया कि उनकी बस्ती में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से डेढ़ वर्ष से पानी नहीं आ रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि पेयजल बहुत गंभीर समस्या है। पेयजल से जुड़ी हर कठिनाई को दूर करके आमजनता को पेयजल उपलब्ध कराएं। प्रकरण के संबंध में कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने बताया कि पाइपलाइन में सुधार करा दिया गया है। प्रकरण में लापरवाही बरतने पर प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी मऊगंज महेश पटेल को निलंबित कर दिया गया है। इसी प्रकरण में लापरवाही बरतने पर उपयंत्री राजेश प्रताप सिंह को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त निर्माण करने वाली एजेंसी के विरूद्ध भी कार्यवाही की जा रही है











