बदायूं | रिपोर्ट: मनोज यादव
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ईद के पावन अवसर पर सलमान रिकवरी एजेंसी प्राइवेट अनलिमिटेड कंपनी द्वारा क्षेत्र में गिफ्ट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को सम्मानित करते हुए उपहार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी की ओर से जरूरतमंद एवं स्थानीय लोगों को ईद के उपलक्ष्य में गिफ्ट वितरित किए गए। इस पहल से लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और उपस्थित लोगों ने कंपनी के इस सामाजिक कार्य की सराहना की।
आयोजकों ने बताया कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशियां बांटने का संदेश देता है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
Views: 89











