November 2, 2026 10:43 pm

सरयू नदी पर पीपा पुल बनाने के लिए सपाइयों ने सांसद को दिया ज्ञापन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पंकज मास्टर का रिपोर्ट

बलिया।उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दत्तहा टी.एस. बंधे के नजदीक सरयू नदी पर पीपा पुल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के बैरिया विधानसभा सचिव श्री राजमंगल यादव (अध्यापक) के नेतृत्व में दोपहर शनिवार को बलिया सांसद श्री सनातन पाण्डेय को ज्ञापन सौपा गया 2
दत्तहा,छपरा सारीव,रामपुर मशरिक,भोपालपुर,जमधारवा,रति छपरा,तुलसीछपरा, नवकागांव,झरकटहां,बशिष्ट नगर प्लाट सहित दर्जनों गांव के किसानों की कृषि हेतु हजारों एकड़ भूमि सरयू नदी के उस पार है l उक्त भूमि किसानों के जीविका एवं पशुओं के पालन पोषण के लिए मुख्य श्रोत है । बीच में नदी के होने से किसानो को आर-पार जाने में बड़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है ।
यह मांग क्षेत्र के विकास और लोगों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण है। सपा प्रतिनिधि मंडल की इस पहल से उम्मीद है कि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा और आवागमन सुगम होगा। इस मौके पर राजमंगल यादव(वि० स० सचिव), प्रमोद यादव(सेक्टर प्रभारी-2), राजकिशोर यादव(प्रतिनिधि- जिला पंचायत सदस्य-07) विनोद यादव(जिला पंचायत सदस्य),बृजेश यादव तथा रतन कुमार यादव आदि समाजवादी लोग उपस्थित रहे ll

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें