November 2, 2026 9:37 pm

संविधान दिवस समारोह में अम्बेडकर के समक्ष संविधान को किया नमन

रेवाड़ी, 26 नवंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मोहल्ला कुतुबपुर में जिला स्तरीय संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन रविन्द्र बलियाना रहे। जबकि अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन इंजीनियर कृष्ण कुमार व एसडीएम सुरेश कुमार, नई दिशा युवा मंच के अध्यक्ष निशांत यादव रहे। भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भगवानदास रंगा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने संविधान दिवस पर प्रकाश डाला तथा डॉ अम्बेडकर के समक्ष दीप प्रजवल्लित कर संविधान को नमन किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर युवा नेता अजय रंगा की अगुवाई में सभी अतिथियों को पगड़ी व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता एडवोकेट मुकेश रंगा, दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य के चौधरी रामनिवास, समाजसेवी चौधरी शीशपाल, प्रजापत समाज के प्रधान संजय प्रजापत, कुतुबपुर के नंबरदार कपिल रंगा, जैलदार राजबीर यादव, पूर्व चेयरमैन विनीता पीपल, एडवोकेट दीपचंद यादव, रतनलाल सैनी, मनोज सैनी, हर्ष सैनी, भाजपा एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रेनू बाला, दीपक राव, जितेंद्र गुगलिया, सतीश प्रजापत, सुमंत कुमार, दीपेंद्र राव, प्रवीण राव, वेदप्रिय आर्य, जोगी समाज के प्रधान कालू जोगी, एडवोकेट मनीष रंगा, डा.प्रवेश रंगा, डा. मोहित रंगा, डा. सुनील तंवर, एडवोकेट कपिल रंगा, गौरव लोहट, एडवोकेट मयंक सिंह संजय सैनी, दारा सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें