सैजनी, दातागंज (बदायूँ)। श्री रामचन्द्र मेमोरियल इंटर कॉलेज, सैजनी दातागंज, बदायूँ में आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबन्धक श्री शशांक मिश्रा विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार पांडेय ने की। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों से विद्यालय का नाम रोशन करने और भविष्य में ऊँचे लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया।
समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें गीत, नृत्य और भावपूर्ण कविताओं ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विदाई ले रहे छात्र-छात्राओं ने भी अपने विद्यालय जीवन के अनुभव साझा किए और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विद्यालय के समस्त शिक्षकगण प्रवक्ता देवेन्द्र शर्मा प्रवक्ता विजनेश कमार प्रवक्ता गजेन्द्र कमार प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह प्रवक्ता कुवरपाल लिपिक महेश पाल गौतम लिपिक जितेन्द्र कुमार यादव लिपिक रिम्मी सहायक आध्यपिका महक कोमल प्रेम लता रेखा कनकने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के अंत में स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान कई क्षण भावुक कर देने वाले रहे, जहाँ छात्र-छात्राएँ अपने शिक्षकों और साथियों से विदा लेते नजर आए।
अंत में प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार पांडेय ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई।
जितेन्द्र कुमार यादव
PNP न्यूज
स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश











