November 2, 2026 8:06 pm

शॉर्ट सर्किट से गुमटी में लगी आग, सिलेंडर फटने से चार लोग झुलसे

पत्रकार विजेंद्र कुमार मौर्य

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटा के अम्मा टोला में शनिवार की रात लगभग एक बजे शॉर्ट सर्किट से अंडे की दुकान की गुमटी में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास के दौरान गुमटी के अंदर रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे चार लोग झुलस गए। घायलों को एंबुलेंस से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को छुट्टी दे दी गई, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार अम्मा टोला निवासी कमलापति केवट की अंडे की दुकान की गुमटी में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें उठती देख गुमटी मालिक और उनके परिवार के लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। इसी दौरान गुमटी में रखा गैस सिलेंडर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की चपेट में आने से 40 वर्षीय कमलापति केवट, 42 वर्षीय बसंत, 48 वर्षीय शंभावती और 12 वर्षीय शुभम झुलस गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गुमटी में रखा सामान काफी हद तक जल चुका था।

घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बसंत, शंभावती और शुभम को छुट्टी दे दी गई। वहीं गंभीर रूप से झुलसे कमलापति केवट को बेहतर उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली सुरक्षा और आग से बचाव के उपायों को मजबूत करने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें