November 2, 2026 9:44 pm

विभागीय मिली भगत से कट रहे जंगल, ट्रकों से लाद कर अन्य जगहों पर भेजी जा रही लकड़ी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रितिक कुमार वरिष्ठ पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ

जंगल से हो रही सरकारी लकड़ी की चोरी

रामपुरा(जालौन):- जहाँ एक तरफ सरकार पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाव का नारा दे रही हैं। वही कुछ जिम्मेदार सरकार की मंशा को पलीता लगाते नजर आ रहे हैं। रामपुरा क्षेत्र में नगर व नदी के किनारे हरे भरे पेड़ो की कटान युद्धस्तर पर की जा रही हैं। लकड़ी माफियाओ द्वारा रात के अंधेरे में ट्रकों के सहारे काटे गये पेड़ो की लकड़ी दूसरे प्रदेशों में भेजी जा रही हैं।

रामपुरा क्षेत्र के नदियापार इलाके में बहने वाली पहूच नदी के किनारे तथा रामपुरा नगर की बस्ती व भैरव जी मंदिर के नीचे बहने वाली नदी के किनारे जंगल मे हरे भरे पेड़ो की कटान अधिक मात्रा में की जा रही हैं। वही वन विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने बैठे हैं। रामपुरा नगर में नीम के पेड़ जैसे प्रतिबंधित पेड़ भी बगैर रोक टोक के काटे जा रहे हैं। जब वह विभाग के बीट प्रभारी को इन सबके बारे में बताया जाता हैं तो उनका कहना रहता हैं कि जहाँ पेड़ काटे गये हैं वहाँ की जीपीएस लोकेशन की फोटू भेजों तो कोई कार्यवाही की जायेगी। वार्ना कही भी शिकायत कर दो उनको कोई फर्क नहीं पड़ता। जंगलों में हरे भरे पेड़ों की सुरक्षा करना वन विभाग के कर्मचारियों की जिम्मेदारी होने पर उनका काम आम जनता के सिर मढ़ा जाये तो वन विभाग के कर्मचारियों की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा होता हैं। रामपुरा क्षेत्र में पेड़ों की कटान होने से पहूज नदी की पटरी भी कमजोर हो चली हैं, जो बाढ़ के समय जंगल की जमीन व टीलों को अपने साथ बहा कर ले जा सकती हैं। रात के अंधेरे में लकड़ी माफिया प्रतिबंधित लकड़ी को ट्रकों में लोड़ कर दूसरे प्रदेशों में भेज रहे हैं। रामपुरा क्षेत्र में अवैध कटी लकड़ी के ट्रकों की लोडिंग रोजाना की जा रही हैं, वन विभाग के अधिकारियों से साठगांठ होने के कारण लकड़ी माफिया ट्रकों में लकड़ी लादकर बेख़ौफ़ जाते हैं। अधिकारियों के लाचार रवैये को लेकर जंगल खाली होते चले जा रहे हैं तथा अधिकारी अपनी मस्ती में मगन है।

वन विभाग के बीट प्रभारी विक्रम सिंह से नगर में नीम के पेड़ को काटे जाने पर जानकारी ली गई तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर जीपीएस लोकेशन की फोटू हो तो भेजें तब कार्यवाही करेंगें वर्ना किसी भी अधिकारी से शिकायत करें कोई फर्क नहीं पड़ता।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें