रेवाड़ी, 22 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव ने प्रो. असीम कुमार घोष को हरियाणा के नए राज्यपाल नियुक्त होने पर राज भवन में हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। विधायक ने कहा कि नवनियुक्त राज्यपाल के प्रशासनिक अनुभव का लाभ हरियाणा प्रदेश के विकास को और ऊचांईयों तक ले जाएगा और नई दिशा देने का काम करेगा।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव सोमवार को हरियाणा राज भवन चण्डीगढ़ में नवनियुक्त राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष के शपथ लेने उपरांत उनसे मुलाकात की और शुभकामनाएं दी। वही बीजेपी रेवाड़ी जिला अध्यक्ष डॉ वंदना पोपली ने प्रो असीम कुमार घोष को राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर चंडीगढ़ स्थित राज भवन में मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि प्रो. घोष एक अनुभवी शिक्षाविद् और कुशल प्रशासक हैं, जिनका अनुभव और दूरदृष्टि राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पोपली ने कहा “प्रो. असीम कुमार घोष की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति से राज्य को सुशासन, शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में नई दिशा मिलेगी। उन्होंने प्रो.असीम कुमार घोष को हरियाणा के राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में व राजपाल प्रो.घोष की देखरेख में हरियाणा विकसित भारत के सपने को साकार करते हुए राष्ट्र की पहचान दुनिया में कायम करेगा।











