November 2, 2026 8:04 pm

विद्यालय भवन निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप।

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्थानीय विकास खंड के सहगोडा टोला में हाईस्कूल भवन का निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों ने भवन निर्माण में टूटे और तीन नंबर के ईट का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी विभाग का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए हो निर्माण की जांच कराये जाने की मांग की है।विकास खंड बभनी के घघरी ग्राम पंचायत सहगोड़ा टोला में यूपीसीएल के बजट से हाईस्कूल का निर्माण हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में मानक विहीन सामग्री घटिया सीमेंट, बालू और सरिया का प्रयोग किया जा रहा है।

 

ग्रामीण राजेश कुमार, पंकज, अजय भारती, शिवकुमार भारती रामखेलावन, राम रूप, रामस्वरूप, सोमनाथ, वंश बहादुर, श्याम सुंदर शुक्ला ने कराये जा रहे निर्माण की किसी सक्षम अधिकारी से जांच कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों की माने तो निर्माण के पहले चरण में भवन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। कॉलम और फाउंडेशन की मजबूती मानकों के विपरीत है। इससे विद्यालय निर्माण पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। इस दौरान कार्य स्थल पर कार्यदायी संस्था या प्रोजेक्ट के विवरण का कोई सूचना बोर्ड तक नहीं लगाया गया है, जो नियमों के विरुद्ध है। सहगोड़ा में निर्माणाधीन हाईस्कूल में धांधली और घटिया सामग्री के इस्तेमाल से ग्रामीणों में आक्रोश है। अभी तक संबंधित विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। हालांकि जब जिला विद्यालय निरीक्षक से बात किया गया तो उन्होंने जांच व कार्यवाही का आश्वासन दिया है।भवन निर्माण मेंअनियमितता किया जा रहा है तो इसका जांच कराया जाएगा। अगर लापरवाही मिली तो कार्यवाही किया जाएगा।जय राम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, सोनभद्र।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें