November 2, 2026 7:00 pm

लाखों की लागत से बना ‘जेपी गेट’ फिर टूटा। कोडरहा नौबरार में ग्रामीण बोले घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार का नतीजा।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया (बलिया)। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की स्मृति में बने ‘जेपी गेट’ की दीवार एक बार फिर ढह गई। मुरली छपरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोडरहा नौबरार में लाखों रुपये की लागत से बने इस गेट के दोबारा टूट जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यह घटना निर्माण में भ्रष्टाचार और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का नतीजा है।

ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 20 दिन पहले एक ट्रैक्टर की हल्की टक्कर से गेट क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन लोगों का कहना है कि अगर निर्माण गुणवत्ता बेहतर होती, तो इतनी मामूली टक्कर से गेट नहीं गिरता।

 

*पहले भी गिर चुका है गेट*:-

ग्रामीणों ने बताया कि गेट बनने के कुछ ही दिनों बाद पहले भी यह हवा के झोंके से गिर गया था। उस समय भी निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठे थे। बाद में इसे दोबारा बनवाया गया, मगर अब फिर वही स्थिति सामने है। ग्रामीण रामनाथ सिंह, विजय यादव और शंभू चौहान का कहना है, “सरकारी योजनाओं में हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है। गेट जनता के पैसे से बना, लेकिन गुणवत्ता की जगह कमीशनखोरी पर ध्यान दिया गया। अब दो साल में ही ढह गया तो इसका जिम्मेदार कौन?”

 

*ग्राम सचिव ने कहा—जल्द होगी मरम्मत*:-

ग्राम सचिव रमेश कुमार ने बताया, “करीब 20 दिन पहले ट्रैक्टर की टक्कर से गेट क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी सूचना विभाग को दे दी गई है, जल्द ही मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।”

 

*गांव में नाराजगी, जांच की मांग*:-

गांव के लोगों ने प्रशासन से गेट के निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और दोषी ठेकेदार या जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस प्रतीक को जयप्रकाश नारायण की विरासत के सम्मान में बनाया गया था, वही अब भ्रष्टाचार और लापरवाही का प्रतीक बन गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें