November 2, 2026 9:49 pm

ललितपुर: दिगंबर जैन अटा मंदिर में दशलक्षण पर्व के चौथे दिन मनाया उत्तम शौच धर्म

ब्यूरो चीफ: सुनील सिंह ठाकुर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

ललितपुर। दिगंबर जैन अटा मंदिर में चल रहे दशलक्षण पर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ की गई। प्रातःकाल से ही मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान की शांतिधारा कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

 

इस दौरान निर्वाण लाडू चढ़ाने का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। निर्वाण लाडू चढ़ाने का प्रथम सौभाग्य कपूरचंद लगोंन तथा द्वितीय सौभाग्य संदीप जैन सचिन मैगजीन को प्राप्त हुआ।

 

इसके बाद जैन मुनियों के सानिध्य में धार्मिक सभा का आयोजन किया गया। सभा में उत्तम शौच धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम में दिगंबर जैन अटा मंदिर के सभी पदाधिकारी सहित जैन समाज के महिला-पुरुष श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने दशलक्षण पर्व की आराधना कर पुण्यार्जन किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें