November 2, 2026 8:51 pm

लखीमपुर खीरी : तेज आंधी ने ली दो की जान, दीवार गिरने से पिता-पुत्री की मौत, 3 घायल*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निघासन, लखीमपुर खीरी। निघासन तहसील क्षेत्र के मझगई थाना अंतर्गत छेदुई पतिया गांव में बुधवार सुबह करीब 5 बजे तेज आंधी ने एक परिवार पर कहर बनकर टूट पड़ी। गांव के पतिया फार्म में एक दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए। इस दर्दनाक हादसे में रक्षपाल सिंह (45) और उनकी 10 वर्षीय बेटी रमन दीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार की दो महिलाएं और एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों को हादसे की जानकारी हुई तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निघासन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रक्षपाल सिंह और उनकी बेटी को मृत घोषित कर दिया। रक्षपाल सिंह छेदुई पतिया गांव के निवासी थे और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनकी बेटी रमन दीप कौर गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी।

*निघासन लखीमपुर खीरी से संवाददाता अनिल कुमार*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें