बिग ब्रेकिंग न्यूज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्थान: थाना फरधान क्षेत्र, भादुरा गांव
जिले में खाद की किल्लत और कालाबाजारी अब हिंसक रूप लेती दिख रही है। भादुरा गांव में खाद की लाइन में लगे एक किसान पर पुलिस ने बेरहमी से लाठियां बरसाईं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय सहकारी समिति में खाद का कृत्रिम संकट खड़ा कर दलालों के माध्यम से मनमानी कीमत वसूली जा रही है। किसान कई घंटे लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं—और अब उन्हें अपमान और पुलिसिया हिंसा भी झेलनी पड़ रही है।
*संवाददाता अनिल कुमार की खास रिपोर्ट*
Views: 79











