November 2, 2026 9:50 pm

रोजगार मेले में 74 युवाओं को मिला मौका नगर पालिका के चेयरमैन कंवर सिंह मौजूद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 15 मई रिपोर्टर दीपक तिवारी

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खरखड़ा में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह मेला कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग पंचकूला के निर्देश पर आयोजित किया गया। मेले में पांच कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 74 छात्रों को अप्रेंटिस का मौका मिला। इस दौरान नगर पालिका के चेयरमैन कंवर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आईटीआई प्रधानाचार्य वंदना ने बताया कि मेले में रेवाड़ी, धारूहेड़ा, बावल की कंपनियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों ने अपनी आवश्यकता के अनुसार 74 छात्र-छात्राओं का अप्रेंटिस के लिए चयन किया। उन्होंने बताया कि विभाग का लक्ष्य है कि आईटीआई पास छात्र-छात्राओं को कैंपस में ही रोजगार मिले। इससे युवाओं को समय पर अपनी पसंद की कंपनी में काम करने का अवसर मिल सकेगा।

वहीं नपा धारूहेड़ा के चेयरमैन कँवर सिंह ने कम्पनियों के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि इलाके की जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। अब रोजगार के लिए कम्पनियों पर निर्भर है कि ज्यादा से ज्यादा स्थानीय युवाओं को रोजगार दे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें