November 2, 2026 8:06 pm

रेवाडी एम्स को लेकर राव की CM से खास चर्चा; 308 करोड़ में बनेगा फुल ट्रंपेट इंटरचेंज

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

 

मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ सचिवालय में बैठक हुई, जिसमें गुरुग्राम, रेवाड़ी व नारनौल के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक में गुरुग्राम के एनएच 48 से वाटिका चौक तक व वाटिका चौक से घाटा तक बनने वाले एसपीआर रोड के निर्माण पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में राव ने पक्ष रखा कि घाटा से पानी का बहाव बादशाहपुर की ओर है। इसलिए इस पूरे रोड को एलिवेटेड बनाया जाए, ताकि बरसात के दिनों में भी निर्बाध ट्रैफिक इस रोड पर चलता रहे। बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश खुल्लर ने भी सुझाव दिया कि गुरुग्राम की यातायात दबाव को देखते हुए इस रोड को एलिवेटेड बनाना ही भविष्य के लिए अच्छा रहेगा। बैठक में इस रोड अनेक चौराहों पर अंडरपास बनाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जो कि एलिवेटेड रोड के नीचे से जा रहे यातायात को निर्बाध रूप से एक से दूसरी ओर कनेक्ट करेंगे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि एनएच 48 से वाटिका चौक तक एलिवेटेड हाईवे के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर आम किए जाएंगे। वहीं वाटिका चौक से घाटा रोड तक को एलिवेटेड बनाने के लिए नई डीपीआर बनाकर तीन माह के भीतर टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बैठक में यह भी चर्चा की गई कि इस रोड के निर्माण इस समय सीमा तय कर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी कि समय सीमा में निर्माण पूरा हो। बैठक में माजरा रेवाड़ी एम्स को नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए बनने वाले फुल ट्रंपेट इंटरचेंज के निर्माण पर भी चर्चा की गई, जिसे बैठक में मंजूर कर दिया गया। बैठक में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बरसात के दिनों में अंडरपास पानी से भर जाते हैं और एम्स में गंभीर मरीजों को आना-जाना होता है। इसलिए एम्स को नेशनल हाईवे रेलवे लाइन को पार करने के लिए ट्रंपेट इंटरचेंज का बनाना ही आवश्यक है।

बैठक में मौजूद रेवाड़ी एम्स के निदेशक डॉ डीएन शर्मा ने भी सरकार को बताया कि एम्स निर्माण के दौरान हरियाणा सरकार के साथ हुए समझौते में ट्रंपेट इंटरचेज निर्माण के बारे में कहा गया था। निर्माणाधीन माजरा रेवाड़ी एम्स मे जल्द ओपीडी शुरू करने के लिए बिजली के अलग फीडर निर्माण व पीने के पानी की योजना को भी जल्द मंजूरी देने इसके निर्माण पर चर्चा की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि एम्स में 11 केवी के अलग फीडर के लिए एवं नहरी पानी उपलब्ध कराने के लिए करीब 22 करोड़ रुपये की मंजूरी हरियाणा सरकार की ओर से दी जानी है। मुख्यमंत्री ने बैठक में मौजूद हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को निर्देश दिए कि माजरा एम्स में बिजली व पानी के प्रबंध के लिए पैसों की मंजूरी एक सप्ताह के भीतर कर दी जानी चाहिए।बैठक में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने नारनौल के नसीबपुर में बनने वाले वार मेमोरियल के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि करीब दस वर्ष पूर्व इसके निर्माण की घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वार मेमोरियल के निर्माण सम्बन्धी सभी बाधाओं को जल्द से जल्द दूर किया जाए। अधिकारियों ने कहा कि दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक वार मेमोरियल के निर्माण के टेंडर देने की प्रक्रिया अंतिम रूप दे दिया जाएगा।यहां गौरतलब है कि रेवाड़ी एम्स में OPD तथा एमबीबीएस की क्लास शुरू किए जाने की मांग बावल से विधायक डॉ कृष्ण कुमार भी हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र और मानसून सत्र में दो बार उठा चुके हैं। वहीं डॉ कृष्ण कुमार केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के सामने भी यह विषय रख चुके हैं। इधर, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा एम्स निर्माण को गति दिलाने के लिए क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है, जिसे लेकर क्षेत्र वासियों ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव व विधायक डॉ कृष्ण कुमार का आभार व्यक्त किया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें