रेवाड़ी, 4 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 योजना के अंतर्गत प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित करने के उद्देश्य से डीसी अभिषेक मीणा ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में रेवाड़ी, नाहड़ और बावल ब्लॉक में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित करने पर निर्णय लिया गया। डीसी ने यूनिट स्थापित करने को लेकर पंचायत विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि सरकार द्वारा प्लास्टिक वेस्ट का पूर्ण रूप से निस्तारण को लेकर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 योजना के तहत ब्लॉक स्तर पर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इन यूनिट को स्थापित करने का उद्देश्य प्लास्टिक कचरे को एकत्रित करना, उसका वर्गीकरण करना और उसे पुनर्चक्रण या अन्य उपयुक्त तकनीकों के माध्यम से निपटाना है। जिला में पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में ं रेवाड़ी, नाहड़ और बावल ब्लॉक में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की जाएंगी। उन्होंने संबंधित बीडीपीओ को यूनिट स्थापित करने को लेकर जगह का चयन, बिजली कनेक्शन और वाहनों के सही से आवागमन आदि व्यवस्थाएं करने को लेकर निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत यूनिट स्थापित होने के बाद ब्लॉक के गांवों से प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित कर यूनिट में भेज सकेंगे। इस यूनिट में मशीन द्वारा प्लास्टिक वेस्ट का दोबारा उपयोग करने और सही से निस्तारण किया जा सकेगा, ताकि पर्यावरण को प्रदूषित न करे।
इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, सिविल सर्जन डा. नरेंद्र दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा, डीडीपीओ एच.पी. बंसल, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से एसडीओ जयप्रकाश सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।











