November 2, 2026 9:42 pm

रेवाड़ी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी, 18 फरवरी चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

थाना कोसली पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जांचकर्ता क मुताबिक गत 17 फरवरी को क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया था कि सोमवार शाम करीब 4:30 बजे उसकी नाबालिग बेटी और छोटा बेटा गांव की एक दुकान पर जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसकी नाबालिग लड़की का हाथ पकड़कर उसे जबरन अपने घर में खींच लिया। जब उनके छोटे बेटे ने घर पर जाकर जानकारी दी, तो तलाश करने पर लड़की एक दुकानदार के प्लॉट के पीछे मिली। उसने बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया है।

पुलिस ने आरोपी की खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके त्वरित कार्यवाही करते हुए इस मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें