November 2, 2026 8:06 pm

रेवाड़ी में कल शाम 5 बजे होगा ‘ऑपरेशन शील्ड’ रेवाडी़, 30 मई।

गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से नागरिक सुरक्षा नियम 1968 की धारा 19 के तहत 31 मई को सायं 5 बजे द्वितीय नागरिक सुरक्षा अभ्यास के तहत ‘ऑपरेशन शील्ड’ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। हरियाणा सरकार की ओर से भी 31 मई को शाम 5 बजे से पूरे राज्य में ‘ऑपरेशन शील्ड’ नाम से सिविल डिफेंस एक्सरसाइज कराने का निर्णय लिया है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि यह सिविल डिफेंस एक्सरसाइज रेवाड़ी सहित प्रदेश के अन्य जिलों में एक साथ होगी, जिसका उद्देश्य आपात स्थिति में तैयारी और रिस्पॉन्स को बेहतर बनाना है।
डीसी मीणा ने सम्बंधित अधिकारी से बातचीत करते हुए बताया कि गृह मंत्रालय व हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार ‘ऑपरेशन शील्ड’ के दौरान एयर स्त्रिकनसे बचाव का अभ्यास किया जाएगा। साथ ही ‘ऑपरेशन शील्ड’ के दौरान सायरन की सक्रियता की जांच सहित अन्य विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि देशभर में आपात स्थिति में तैयारी और रेस्पॉन्स को परखने के लिए गत 7 मई को प्रथम मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था।i

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें