November 2, 2026 8:10 pm

रीवा में प्रशासनिक गुंडागर्दी! पत्रकारिता पर हमला, वीडियो वायरल

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्र मध्य प्रदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*रीवा समाचार/Ⓜ️/S✍🏻*

जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन के विरुद्ध ईओडब्लू में अपराध क्या दर्ज हो गया वो शायद अपना मानसिक संतुलन ही खो दिये। एक गरिमामय पद का संचालन करने वाले गुंडागर्दी पर उतारू हो जाये तो सरकारी तंत्र कैसे चलेगा कहा नहीं जा सकता है….? ऐसे अधिकारियों को या तो मुख्यालय में रखना चाहिए या फिर इनको शालीनता और नियम के अनुसार शासकीय कार्य किये जाने एवं आमजन से मिलने का शिष्टाचार से बातें करने का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिये। कुछ दिन पूर्व पत्रकारों की टोली 25 मार्च को मनगवां में पकड़ी गई 365 पेटी शराब पर हुई कार्रवाही की जानकारी लेने पहुंचे तो जिला आबकारी अधिकारी अपना आपा ही खो दिये। वरिष्ठ पत्रकार बब्ली सिंह के परिवार को जान से मरवा देने की धमकी देते हुए उल्टा पत्रकार की ही गांजा तस्कर कह डाला…। इतना ही नहीं जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन ने जातिसूचक गाली देते हुए क्षत्रिय समाज को अपमानित किया। इस बात की खबर पत्रकार जगत में फैली तो पत्रकार गण आक्रोशित हो गये और सिविल लाइन थाना में शिकायती पत्र के साथ अभद्धता पर उतारू जिला आबकारी अधिकारी की वीडियों थाना प्रभारी सिविल लाइन को सौंपा! थाना प्रभारी ने कहा कि अपने अधिकारियों को अवगत कराते हुए जिला आबकारी अधिकारी के विरुद्ध विधि संगत अपराध पंजीबद्ध किया जायेगा। बताते चले कि पत्रकार का काम ही है किसी भी विभाग में विभाग द्वारा की गई कार्रवाही या फिर शासन
की योजनाओं की जानकारी एवं अधिकारी कर्मचारी द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर जनता के बीच रखना ! लेकिन एक जिम्मेदार पद पर बैठे जिला आबकारी अधिकारी को शायद यह मंजूर नहीं रहा और वे कार्यवाही पर पर्दा डालने के लिए पत्रकार पर ही ठीकरा फोड़ते हुए धमकी देने पर उतारू हो गये जिसके एक एक शब्द वीडियो में कैद हो गया और सोसल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा!

*आबकारी अधिकारी की मुश्किलें बढ़ीं, कलेक्टर ने मांगा स्पष्टीकरण*

रायपुर कर्चुलियान पुलिस के कब्जे से एक ट्रक शराब छुड़ाने के मामले में जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे स्पष्टी कारण मांगा है। जबाव संतोष जनक नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। वहीं शराब ठेकेदार समेत वाहन मालिक व चालक पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण भी दर्ज किया जा सकता है। बहरहाल आबकारी अधिकारी को जबाव देने के लिये कुछ दिनों का समय दिया गया है! उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व विदेशी मदिरा भंडारगृह से मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 17 जेडएच 1419 में साढ़े 365 सौ पेटी से अधिक शराब लोड कर निकासी की गई थी। यह शराब की खेप जय स्तंभ, झिरिया और मनगवां शराब दुकान में पहुंचानी थी। लेकिन ट्रक में लोड पूरी की पूरी शराब ही मनगवां के लिये रवाना हो गई। लिहाजा रायपुर कर्चुलियान पुलिस ने उक्त शराब की खेप को
पकड़ लिया था। तभी मौके पर बचाव करने जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन व उप निरीक्षक मनोज बलेवंशी पहुंच गये थे। जिन्होंने शराब की खेप को सही बताते हुये पुलिस से छुड़वा दिया था। इसके बाद शराब की खेप मनगवां पहुंची, जहां पर कलेक्टर के हस्ताक्षेप के बाद एसडीएम और तहसीलदार ने शराब को पकड़ लिया। जांच में शराब को अवैध करार देते हुये जब्ती बनाया। जिसका प्रकरण कलेक्टर कोर्ट में पेश किया गया है। सूत्रों ने बताया है कि इस मामले में कलेक्टर की ओर से जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन को नोटिस जारी करते हुये स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिससे आबकारी अधिकारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उनकी सांसे फूलने लगी हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें