November 2, 2026 9:41 pm

रिश्तों पर खून भारी, प्रॉपर्टी विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली 

शाहजहांपुर। जिले के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। प्रॉपर्टी विवाद में सगे भाई ने अपने ही भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में मृतक वीरेश के साथ उसका भतीजा प्रशांत समेत पांच लोग घायल हुए थे। पुलिस के अनुसार, इस खूनी संघर्ष की साजिश मृतक के भाई अवधेश ने अपने भाई नरेश और बेटों के साथ मिलकर रची थी। जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो आखिरकार हिंसक झड़प में बदल गया। हमले में वीरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रशांत पर भी जानलेवा हमला किया गया। हैरानी की बात यह रही कि हमलावर कोई और नहीं बल्कि प्रशांत के पिता और उसके सगे चाचा थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अवधेश, उसके भाई नरेश, अवधेश के बेटे प्रदीप, संजीत और विपिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रामीणों का कहना है कि प्रॉपर्टी के लालच ने परिवार को इस कदर बांट दिया कि खून के रिश्ते भी बेमानी हो गए। गांव में घटना के बाद से दहशत और शोक का माहौल है।

 

जितेन्द्र कुमार यादव

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें