November 2, 2026 10:50 pm

रायबरेली सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर महराजगंज में कांग्रेसियों का हल्ला बोल, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

संवाददाता – धनंजय सिंह, महराजगंज/रायबरेली

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महराजगंज/रायबरेली -रायबरेली सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में आज नगर पंचायत महराजगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विशाल धरना प्रदर्शन किया।

प्रिंशू वैश्य और केतार पासी के नेतृत्व में प्रदर्शनयह विशाल धरना प्रदर्शन प्रिंशू वैश्य और पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवगढ़ केतार पासी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नगर पंचायत कार्यालय के सामने एकत्र हुए।केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोपधरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। राहुल गांधी जी हमारी आवाज हैं, रायबरेली की आवाज हैं, उन्हें इस तरह गिरफ्तार करना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राहुल गांधी से डरती है, इसलिए उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है।रिहाई की मांगप्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी की जल्द से जल्द रिहाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर राहुल गांधी को जल्द रिहा नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।इस मौके पर दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें