मो वैश बछरावा रायबरेली बछरावां थाना क्षेत्र में बछरावां-मौरावां मार्ग पर महारानी खेड़ा शेखपुर समोधा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक ट्रक के नीचे आ गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मोटरसाइकिल काफी दूर तक घिसटती रही। मृतक की पहचान मेहरवान खेड़ा शेखपुर समोधा निवासी सूरज (25) पुत्र अमरलाल के रूप में हुई है। सूरज बछरावां जा रहा था। बताया जाता है कि सूरज की शादी 6 माह पहले ही हुई थी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, नवविवाहिता पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! Views: 106











