November 2, 2026 8:11 pm

रायपुर कर्चुलियान में पकड़े जाने पर आबकारी अधिकारी ने करा दिया था मुक्त

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*शराब से लोड मिनी ट्रक पहुंचा मनगवां, तहसीलदार ने पकड़ा*

*रीवा समाचार/Ⓜ️/S✍🏻*

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा

आबकारी विभाग की सह पर इन दिनों जिले में शराब तस्करी का काम जोरों पर चल रहा है।ईस का उदाहरण मंगलवार की शाम देखने को मिला है। रीवा से लाखों की शराब लोड कर निकला मिनी ट्रक रायपुर कर्चुलियान पुलिस से आबकारी अधिकारी ने मुक्त कराया तो मनगवां में तहसीलदार ने पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि यह शराब लोड ट्रक की टीपी शहर के झिरिया और जय स्तंभ दुकान के नाम से बनी थी, जबकि खेप मनगवां पहुंच गई।

सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को शराब से लोड ट्रक को रामपुर कर्चुलियान पुलिस ने पकड़ा। ट्रक का नंबर एमपी 17 जेडए 1419 बताया गया। इसमें लाखों रुपये की शराब लोड थी। पुलिस ने कागजात मगे तो पता चला कि उक्त शराब की खेप जय स्तंभ व झिरिया दुकान ले जानी थी। ऐसे में पुलिस ने पंचनामा बना कर कार्रवाई जारी किया। तभी मौके पर सहायक आबकारी आयुक्त अपने मातहतों के साथ पहुंच गये और पुलिस से बहस करते हुये बताया कि यह शराब सही है। गलती से चालक दूसरे दुकान की टीपी उठा लाया है, जबकि शराब की खेप मनगवां ही जानी है। जिसका टीपी भी आबकारी अधिकारी ने मौके पर दिखाया। ऐसे में पंचनामा कार्रवाई कर पुलिस ने टुक को छोड़ दिया। बाद में यह ट्रक जैसे ही मनगवां पहुंचा तो वहां पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तहसीलदार ने ट्रक को फिर पकड़ लिया। मौके पर एसडीएम भी पहुंचे है। सूत्रों ने दावा किया है कि फर्जी टीपी के सहारे यहां एक शराब की खेप लाई गई थी। कार्रवाई देर रात तक जारी रही।
अधिकारियों ने कहा कि टीपी व बैच नंबर का मिलान किया जा रहा है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। इससे यह भी पता चल सकेगा कि शराब की खेप वैध है या अवैध।

*एक ही वाहन को तीन परमिट*

यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक ही वाहन में लोड शराब को तीन दुकानों की परमिट किस नियम के तहत जारी की गई है। यदि मान लिया जाये कि शराब की खेप झिरिया, जय स्तंभ और मनगवां दुकान की एलाट किया गया था तो पहले जय स्तंभ और झिरिया दुकान में खेप क्यों नहीं उतारी गई। डायरेक्ट शराब की खेप मनगवा कैसे पहुंच गई। बहरहाल इन तमाम समातों के नमाम पुलिस व प्रशासन के अधिकारी खोज रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें