November 2, 2026 10:43 pm

योग और अनुशासन से ही बदलेगा युवा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर धारूहेडा स्कूल में लगा योग शिविर -रामपाल यादव 

PNP News,धारूहेड़ा 21 जून ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धारूहेडा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना, युवाओं में अनुशासन की भावना विकसित करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना रहा। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर और शांत मन ही एक मजबूत राष्ट्र की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि यदि युवा योग और अनुशासन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें तो नशामुक्त और आदर्श हरियाणा का सपना साकार किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग केवल एक शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और ऊर्जावान बनाने का माध्यम है। शिविर में उपस्थित योग शिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शारीरिक रोगों से बचाव के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है।कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, स्थानीय नागरिकों तथा विद्यालय से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने प्रतिदिन योग करने तथा समाज को स्वस्थ और नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें