Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी, रिपोर्टर दीपक तिवारी
21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला में योगाभ्यास की श्रृंखला जारी है। इसी कड़ी में धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह की अध्यक्षता में आज धारूहेड़ा में योग सहायकों की मदद से योगाभ्यास शिविर आयोजित किए गए।
इन शिविरों में योगाभ्यास से पहले और बाद में रक्तचाप और रक्त शर्करा के स्तर को मापने की सलाह दी गई, ताकि गैर-संचारी रोगों या जीवनशैली विकारों में योग की उपयोगिता को सत्यापित किया जा सके। यह संदेश उच्चाधिकारियों के आदेश के अनुपालन में खिलाड़ियों व नगर पालिका के कर्मचारियों को दिया गया।
चेयरमैन ने कहा कि योग का गैर-संचारी रोगों, जिन्हें जीवनशैली रोग भी कहा जाता है, के प्रबंधन में शक्तिशाली प्रभाव है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन में भी सहायक है।
उन्होंने ने बताया कि योगाभ्यास की यह श्रृंखला लोगों को योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने सभी से नियमित योगाभ्यास करने का आग्रह किया और कहा कि इससे हम अपने जीवन को स्वस्थ और संतुलित बना सकते हैं।











