November 2, 2026 8:51 pm

युवा बनेंगे देश के सच्चे प्रहरी और श्रेष्ठ नागरिक : संजीव  – रानी लक्ष्मीबाई कंपनी और महाराणा प्रताप टोली रही सर्वश्रेष्ठ 

दिनांक -21 सितम्बर 2025

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

उझानी : रामकली कन्या इंटर कॉलेज भूड़ा भदरौल में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत, अनुशासित और आत्मनिर्भरता से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाया, आकर्षक गेट, पर मनमोहक रंगोली और प्रेरणादायी झांकियां तैयार कीं। शिविरार्थियों ने बिना बर्तनों के भोजन बनाकर आत्मनिर्भरता और संघर्षशील जीवन का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। अंतिम दिन की प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को देशभक्ति की लहर से सराबोर कर दिया।

स्काउट संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग राष्ट्र निर्माण की पाठशाला है। जहां बच्चे अनुशासन, संघर्ष और सेवा की भावना सीखते हैं। यही युवा भविष्य में देश के प्रहरी और श्रेष्ठ नागरिक बनेंगे।

प्रबंधक आशुतोष सक्सेना ने कहा कि इस शिविर ने बच्चों में आत्मविश्वास और संगठन क्षमता को और मजबूत किया है।

प्रतियोगिताओं में गाइड वर्ग से रानी लक्ष्मीबाई कंपनी प्रथम, मां सरस्वती व श्री राधा कृष्ण द्वितीय तथा मां सरस्वती कंपनी तृतीय स्थान पर रही। जबकि स्काउट वर्ग में महाराणा प्रताप टोली प्रथम, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वितीय और महात्मा गांधी टोली तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता टोलियों को सम्मानित कर किया गया।

प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने परिणामों की घोषणा की। निर्णायक मंडल में प्रदीप कुमार, विजय यादव और मुनेंद्र कुमार शामिल रहे। स्काउट मास्टर नेत्रपाल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शिक्षिकाएं संध्या, पूजा गुप्ता, गीता गुप्ता और शिक्षक अंकुर कश्यप मौजूद रहे।

 

PNP NEWS जितेन्द्र कुमार यादव स्टेट ब्यूरो चीफ

उत्तर प्रदेश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें