
नगर परिषद बैकुंठपुर की प्रशासनिक व्यवस्थाएं अव्यवस्थित क्यों
बैकुंठपुर -नगर परिषद बैकुंठपुर जो कि व्यवसायिक रूप एक अच्छा पुराना कस्बा है , यह शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के क्षेत्र में तो लंबें समय से राह टोह ही रहा है ,,साथ ही नगरीय निकाय एक ऐसी संस्था है ,जो आम नागरिकों के लिए सुव्यवस्थित सड़कें , पानी बिजली, नाली ,सफाई, आदि जीवन की दैनिक रूप से सुविधा देने के लिए ही संचालित किए गये हैं , सरकार कि इतने लंबे बजट ,के बाद भी नगर परिषद बैकुंठपुर आज की मूलभूत सुविधाओं को आम आदमी को देने में देरी क्यों कर रहा , जिसमें या प्रशासनिक उदासीनता या जनप्रतिनिधियों का बेरूखापन ही है , पेयजल आपूर्ति के लिए वीहर नदी से पानी लाने का प्रयास लंबें समय से जारी था ,जिसके लिए नगर के कुछ वार्डों मे 10 वर्षों पूर्व पाइप लाइन बिछाई गई थी ,और कुछ जगह आधा अधूरा ही ठेकेदार द्वारा कर फुल पेंमेंट ले लिया गया, और नगर के कई गरीबों की वस्तियों में आज तक पाइप लाइन नहीं है
,हैंड पंपों से पानी भरने के लिए मजबूर हैं, वर्तमान समय में नगर के अधिकांशतः हैंड पंप सूखे हुए हैं, बड़ी मुश्किल से सप्ताह में तीन-चार हैंडपंप भी नहीं बन पाते हैं नगर के कई हैंड पंप कई महीनो से पानी उगलने के लिए राह जोह रहे हैं कि मेरा भी ध्यान दे कोई तो मैं भी जनता को पानी उपलब्ध करा जीवन दे सकूं, जवकी हैंडपंप बनाने के लिए पांच कर्मचारी नियुक्त हैं,लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के शिकार हैं ,नगर में आए दिन पशुओं की मौत होती है, लेकिन उन्हें उठवाने के लिए न तो जेसीबी न ही उचित कोई व्यवस्था है, खुले तौर पर स्वीपरों द्वारा मजबूर होकर ट्रैक्टर कल्टीवेटर में बांधकर ले जाया जाता है जिससे आमजनों का मन दूषित होता है,, जबकि इससे पूर्व अच्छी व्यवस्था थी , समय से काम होते थे , लेकिन वर्तमान समय ऐसा लग रहा है कि ,नगर परिषद बैकुंठपुर 20 वर्षों पीछे रह रही है नालियां कचरे से पटी पड़ी है, स्वच्छता सर्वेक्षण के नाम पर सिर्फ दिखावा के सिवाय कुछ नहीं पेयजल व्यवस्था के लिए लोग लंबे समय से इंतजार कर रहें हैं , कल शाम से सिरमौर रोड हासपिटल मोड़ के सामने में गाय मरी पड़ी है जिससे आस पास के लोगों का जीवन नर्क सावित हो रहा है।
उठवाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है
बी. एल.कुशवाहा (पार्षद)AAP
नगर परिषद बैकुंठपुर रीवा मध्य प्रदेश
PNP NEWS से रिपोर्टर आशीष मिश्रा की खास रिपोर्ट











