November 2, 2026 5:52 pm

म्हारी लाडो हरियाणे मैं टॉपर..एचबीएसई बारहवीं में छठे पायदान पर रेवाड़ी, विवेकानंद स्कूल चिल्हड़ की दीपिका बनी स्टेट टॉपर जिले में 8050 विद्यार्थियों ने दी 12वीं की परीक्षा, 7115 हुए पास, 722 की आई कंपार्टमेंट

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी 12 मई -ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिले के चिल्हड़ गांव स्थित विवेकानंद विद्या विहार सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्रा दीपिका ने 500 में से 499 अंक लेकर प्रदेश की टॉप किया है। हरियाणा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में इस बार भी रेवाड़ी गत वर्ष की तरह प्रदेशभर में छठे स्थान पर काबिज हरा। जिले का पास प्रतिशत 88.39 रहा, जबकि गत वर्ष पास प्रतिशत 89.06 प्रतिशत था। इससे पहले वर्ष 2023 में रेवाड़ी जिला बोर्ड के परीक्षा परिणाम में 88.10 प्रतिशत के साथ प्रदेश में पहले पायदान पर आया था। हरियाणा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में चरखी दादरी 91.08 प्रतिशत के साथ पहले, 91 प्रतिशत के साथ जींद दूसरे व पानीपत जिला 90.84 पास प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। वहीं नूंह जिला 57 प्रतिशत के साथ सबसे फिस्ड्डी रहा। रेवाड़ी में इस बार 8050 विद्यार्थियों ने हरियाणा बोर्ड की परीक्षा दी थी, जिसमें से 7115 विद्यार्थी क्वालीफाई हुए है, जबकि 722 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है तथा 213 विद्यार्थी परीक्षा में नॉन क्वालीफाई रहे है।

वेबसाइट पर देख सकते है परीक्षा परिणाम

डीईओ बिजेन्द्र हुड्डा ने बताया कि परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। विद्यार्थी परीक्षा परिणाम संबंधित विद्यालयों में जाकर, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन या साइबर कैंफे पर जाकर देख सकते है। इसके अलावा स्कूल को भी अपनी यूजर आई व पासवर्ड डाकर रिजल्ट डाउनलोड करना होगा, अगर कोई विद्यालय अगर समय पर परिणाम प्राप्त नहीं करता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना रोल नंबर या नाम, पिता का नाम, माता का नाम व डेट आॅफ बर्थ भरते हुए परिणाम देख सकते हैं।

गत वर्ष भी छठे पायदान पर था रेवाड़ी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में गत वर्ष जिला रेवाड़ी प्रदेश में 89.06 प्रतिशत के साथ छठें स्थान पर था। इस बार भी 88.39 प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर काबिज रहा। 2024 में जिला 87.81 प्रतिशत के साथ दसवे पायदान पर आया था तथा 2023 में 88.10 प्रतिशत के साथ प्रदेश में पहले पायदान पर था।

सिविल सर्विसेज में जाना चाहती है दीपिका मूलरूप से गांव जाट सायरवास निवासी दीपिका का प्रशासनिक सेवा में जाने का है। विवेकानंद विद्या विहार सीनियर सैकेंडरी स्कूल चिल्हड़ में कला संकाय की छात्रा दीपिका ने 12वीं कक्षा में 500 में से 499 अंक प्राप्त करके प्रदेशभर में टॉप किया है। दीपिका के पिता अशोक मेघवाल राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल ततारपुर इस्तमुरार में समाजशास्त्र विषय के प्राध्यापक है, जबकि मां सुजाता मेघवाल गृहणी है। दीपिका ने यह मुकाम दादा कैलाश चंद और दादी कमला देवी की प्रेरणा से हासिल किया है। दीपिका विवेकानंद स्कूल में कक्षा तीसरी से पढ़ाई कर रही है और छात्रा ने कक्षा दसवीं में 97.4 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया था। दीपिका का पंसदीदा विषय गणित है। दीपिका ने ज्योग्राफी में 100 में से 100, अंग्रेजी में 99, मैथ में 90, हिंदी में 100 और पॉलिटिकल साइंस में 100 अंक प्राप्त किए है। दीपिका ने बताया कि उन्होंने स्कूल में पढ़ाई करने के बाद घर पर आकर चार से पांच घंटे उसका रिवीजन करती थी। स्कूल में प्राध्यापकों की ओर से पढ़ाए जा रहे विषयों पर पूरा ध्यान देती थी, जिससे उनकों कामयाबी मिली। स्कूल के डायरेक्टर दिनेश कुमार यादव व वाइस प्रिसिंपल प्रमिला यादव ने छात्रा को घर जाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि दीपिका शुरू से ही पढ़ने में होशियार रही है। दीपिका ने स्कूल, क्षेत्र व जिले का नाम रोशन कर दिया है। छात्रा की इस उपलब्धि ये स्कूल प्रबंधन को गर्व है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें