November 2, 2026 10:39 pm

मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ हत्याकांड जैसी वारदात हुई है। यहां पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर सोते वक्त पति का गला घोंटा, फिर शव के नीचे सांप को दबा दिया। दबे होने पर सांप ने युवक को 10 बार डसा।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वारदात के बाद बॉयफ्रेंड को वहां से भगा दिया गया और खुद दूसरे कमरे में जाकर सोने चली गई। सुबह जब घरवाले उठे तो देखा कि युवक की मौत हो चुकी थी। उसके हाथ के नीचे एक जिंदा सांप दबा हुआ था।

शरीर पर सांप के डसने के निशान देखकर परिजनों को लगा कि युवक की मौत सांप के डसने से हुई है। बुधवार देर शाम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई, जिसमें पता चला कि युवक की मौत दम घुटने से हुई है।

इसके बाद पुलिस ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया।

PNP NEWS से रिपोर्टर रवि गोस्वामी की खास रिपोर्ट 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें