November 2, 2026 4:57 pm

मेरठ के ‘नीले ड्रम’ कांड के बाद मुंबई में ‘हरा ड्रम’ मर्डर! प्रेमी की हत्या कर शव नाले में फेंका

रिपोर्टर योगेश यादव, PNP News Maharashtra

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मुंबई से सटे मुंब्रा में दिल दहला देने वाला मर्डर केस सामने आया है। महिला ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर अपने ही प्रेमी की हत्या कर दी। आरोप है कि अरबाज को पैसे देने के बहाने वर्सोवा बुलाया गया, जहां पहले उससे फिरौती मांगने की कोशिश की गई और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को हरे रंग के ड्रम में भरकर नाले में फेंक दिया गया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

दरअसल, मुंब्रा निवासी अरबाज मकसूद अली खान घर से दादर काम पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

जांच के दौरान पुलिस ने अरबाज की कॉल डिटेल्स और मोबाइल लोकेशन खंगाली। इसमें उसकी आखिरी लोकेशन वर्सोवा इलाके में मिली। इसी दौरान पुलिस को उसकी प्रेमिका मेहजबीन शेख की लोकेशन भी उसी जगह पर मिली, जिसके बाद शक के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पहले मेहजबीन पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली। महिला ने बताया कि उसने अपने पति हसन और भाई तारिक शेख के साथ मिलकर अरबाज को फंसाने की योजना बनाई थी। आरोपियों ने उसके हाथ बांधकर प्लास्टिक पाइप से पिटाई की और फिर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद शव को हरे ड्रम में भरकर मुंब्रा के एक सुनसान नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मेहजबीन शेख और उसके भाई तारिक शेख को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी पति हसन और उसका साथी मुजम्मल पठान फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और मामले की आगे जांच जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें