लखीमपुर खीरी, 09 फरवरी। मुख्यमंत्री जनता दर्शन कार्यक्रम में सोमवार को धौरहरा क्षेत्र के सरसवा गांव के अवयस्क अजय कुमार अपने बड़े भाई शिवांशु तथा बाबा-दादी सरला देवी और अवधराम के साथ पहुंचे। माता-पिता की असामयिक मृत्यु के बाद बेसहारा हुए दोनों बच्चों ने मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई मामला सामने आते ही मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही लखीमपुर खीरी प्रशासन सक्रिय हुआ और सहायता प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी गई प्रार्थना पत्र में बताया गया कि दुर्घटना में बच्चों की माता का निधन हो गया था, जबकि पिता ने उपचार के दौरान 41 दिन बाद दम तोड़ दिया। माता-पिता के निधन के बाद दोनों बच्चों के सामने भरण-पोषण और शिक्षा का संकट खड़ा हो गया था। आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही थी स्पॉन्सरशिप योजना में आवेदन, अब मिलेगी नियमित आर्थिक सहायता जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर दोनों बच्चों का स्पॉन्सरशिप योजना के तहत आवेदन कराकर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर ली गई है। अब दोनों बच्चों को 4-4 हजार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी इसके साथ ही पात्र गृहस्थी राशन कार्ड को अंत्योदय कार्ड में परिवर्तित कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिससे परिवार को खाद्यान्न की समस्या न हो। अन्य संभावित योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई भी प्रगति पर है शिक्षा दोबारा शुरू कराने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा बच्चों की शिक्षा पुनः शुरू कराने की व्यवस्था की गई है। छोटे बच्चे का गांव के विद्यालय में कक्षा सात में प्रवेश करा दिया गया है, जबकि बड़े बच्चे को कक्षा नौ में दाखिला दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है 50 हजार की आर्थिक मदद, खाद्यान्न व सीएसआर किट भी सौंपी गई डीएम के निर्देश पर सोमवार शाम सीडीओ अभिषेक कुमार ने विकास भवन में संबंधित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई साथ ही खाद्यान्न किट में आटा, चावल, दाल, तेल, बिस्किट, हल्दी, धनिया, मिर्च, भुना चना, नमक, माचिस व आलू उपलब्ध कराए गए इसके अतिरिक्त सीएसआर किट के तहत पानी की बोतल, छाता, टॉर्च (बैट्री सहित) व मच्छरदानी भी प्रदान की गई। दोनों बच्चों को स्कूल बैग, ज्योमेट्री बॉक्स, स्कूल ड्रेस, जूते, मौजे, स्वेटर और कंबल भी दिए गए। बाद में परिवार को सरकारी वाहन से उनके घर भिजवाया गया प्रधानमंत्री आवास योजना के घर में रह रहा परिवार बताया गया कि दोनों बच्चे अपनी दिवंगत माता फूलमती के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले आवास में बाबा-दादी के साथ रह रहे हैं। दादी सरला देवी के अनुसार बाबा अवधराम के नाम दो बिस्वा भूमि भी है तथा वह पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं। फिलहाल पात्र गृहस्थी राशन कार्ड से खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी











