November 2, 2026 8:51 pm

मुंबई में रेड अलर्ट जैसे हालात, मेयर रितू तावड़े ने साझा किए इमरजेंसी नंबर और सुरक्षा संदेश

रिपोर्टर: योगेश यादव | पीएनपी न्यूज़ महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मायानगरी मुंबई में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शहर के कई इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के बीच मुंबई की मेयर रितू तावड़े ने नागरिकों से सतर्क रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

मेयर ने अपने वीडियो संदेश और सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि मौजूदा मौसम को देखते हुए सभी मुंबईकर अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जब तक कोई अत्यंत आवश्यक कार्य न हो, तब तक घरों से बाहर निकलने से बचें।

उन्होंने कहा कि तेज बारिश और तेज हवाओं के कारण शहर के कई हिस्सों में पेड़ गिरने और शाखाएं टूटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में नागरिक पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और अपने वाहन बड़े पेड़ों, जर्जर दीवारों या बिजली के खंभों के पास पार्क न करें। वाहनों को सुरक्षित और खुली जगह पर खड़ा करना अधिक सुरक्षित रहेगा।

मेयर रितू तावड़े ने अफवाहों से बचने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान सोशल मीडिया पर कई भ्रामक जानकारियां प्रसारित होती हैं, इसलिए नागरिक केवल सरकारी एजेंसियों और प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। साथ ही जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति में धैर्य बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

किसी भी आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए उन्होंने बीएमसी के आपदा नियंत्रण कक्ष की हेल्पलाइन 1916 पर तुरंत संपर्क करने की सलाह दी। अंत में मेयर ने “जय हिंद, जय महाराष्ट्र” के संदेश के साथ सभी मुंबईकरों से सुरक्षित रहने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें