November 2, 2026 10:38 pm

मुंबई के ऑर्केस्ट्रा बार में पुलिस की बड़ी रेड, 64 ग्राहक हिरासत में; इलाके में मची अफरा-तफरी

रिपोर्टर: योगेश यादव | पीएनपी न्यूज़ महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुंबई के दहिसर इलाके स्थित ‘समुद्र’ ऑर्केस्ट्रा बार पर सोमवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने के बाद की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने बार के 8 स्टाफ सदस्यों समेत 64 ग्राहकों को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, बार के निर्धारित समय सीमा से अधिक संचालित होने और अन्य नियमों के उल्लंघन की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने बार में पहुंचकर जांच की। छापेमारी के दौरान मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया, जबकि कुछ बार डांसरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

कार्रवाई के बाद सभी को दहिसर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। मंगलवार को मामले में हिरासत में लिए गए लोगों को बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस बात पर सवाल उठाया कि बार में मौजूद ग्राहकों को किस आधार पर हिरासत में लिया गया।

कोर्ट ने स्पष्ट टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी स्थान पर केवल मौजूद होना अपने आप में अपराध नहीं माना जा सकता। इसके बाद कोर्ट ने सभी 64 ग्राहकों को नोटिस देकर तत्काल रिहा करने का आदेश दिया।

वहीं, बार के 8 स्टाफ सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और संबंधित कर्मचारियों को आगे की सुनवाई के लिए फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें