November 2, 2026 8:51 pm

मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मुकदमे में बढ़ी धाराएँ।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अभियुक्तों की गिरफ्तारी को पुलिस का दबाव, सीओ सदर ने दी जानकारी।

 

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

बलिया। गांव में हुए विवाद के दौरान मारपीट में गंभीर रूप से घायल रणजीत सिंह की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पहले से दर्ज मुकदमे में पुलिस ने अब धारा बढ़ाते हुए मामले को संगीन अपराध में परिवर्तित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर 2025 को पीड़िता ने थाना चितबड़ागांव में गांव के ही सचिन राजभर समेत अन्य लोगों के खिलाफ उसके पुत्र रणजीत सिंह से मारपीट किए जाने की तहरीर दी थी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया था। घटना में घायल रणजीत सिंह का इलाज मऊ के पॉपुलर अस्पताल में चल रहा था। हालत गंभीर बनी रहने के बीच मंगलवार दो दिसंबर 2025 को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों ने थाने में तहरीरी सूचना दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमे में हत्या संबंधी धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। इधर, पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें तेज कर दी हैं। क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि “मुकदमे में धारा बढ़ा दी गई है। आरोपितों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अन्य कानूनी कार्रवाई प्रक्रिया में है।” घटना से गांव में तनाव का माहौल है, जबकि परिजनों में शोक व्याप्त है। पुलिस पूरे प्रकरण पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें