रिपोर्टर योगेश यादव पीएनपी न्यूज महाराष्ट्र
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!: महाराष्ट्र के ठाणे में एक 16 साल की लड़की ने घर के भीतर सुसाइड कर लिया. लड़की के परिवार वाले ममेरे भाई के साथ उसके रिश्ते के खिलाफ थे. इसी के चलते लड़की ने ये खौफनाक कदम उठा लिया.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 16 साल की लड़की की आत्महत्या का मामला सामने आया है. यहां आत्महत्या का कारण काफी हैरान करने वाला है. दरअसल, लड़की के परिवार वाले ममेरे भाई के साथ उसके रिश्ते के खिलाफ थे. इसी के चलते लड़की ने ये खौफनाक कदम उठा लिया. पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी है.
ठाणे में तिलक नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना मंगलवार को डोंबिवली इलाके के खंबलपाड़ा में हुई. अधिकारी ने कहा कि लड़की ने अपने परिवार को बताया था कि वह अपने मामा के 25 साल के बेटे से प्यार करती है, जो ठाणे के उल्हासनगर इलाके में रहता है. लड़की के माता-पिता इस रिश्ते से पूरी तरह असहमत थे.
रिश्ता खत्म करने को नहीं थी तैयार
पुलिस ने बताया कि उन्होंने लड़की को समझाने की कोशिश की कि वह इस रिश्ते को खत्म कर दे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. अधिकारी ने कहा कि मंगलवार दोपहर को लड़की ने कथित तौर पर अपने घर की छत से लटक कर आत्महत्या कर ली. उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य बाद में किशोरी को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया. अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है.











