November 2, 2026 9:50 pm

मानदेय को लेकर पंचायत सहायकों का प्रदर्शन.

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनभद्र मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने सोमवार को कलक्टे्रट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर शीघ्र समाधान करने की मांग की।इस दौरान पंचायत सहायकों ने कहा कि पंचायत सहायक प्रदेश की ग्राम पंचायतों में विभिन्न डिजिटल, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों का निरंतर निर्वहन कर रहे हैं। पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं एवं डिजिटल सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में पंचायत सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका है, किन्तु वर्तमान मानदेय एवं सेवा शर्तें अत्यंत अपर्याप्त एवं असंतोषजनक हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायकों को मात्र 6000 प्रतिमाह मानदेय प्राप्त हो रहा है, जो वर्तमान महंगाई एवं जीवन-यापन की आवश्यकताओं को देखते हुए अत्यंत कम है।

 

इस अल्प मानदेय में एक परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा तथा अन्य आवश्यक खर्चों का वहन कर पाना अत्यंत कठिन हो गया है। परिणामस्वरूप पंचायत सहायकों एवं उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये किए जाने, अनुबंध प्रणाली समाप्त कर स्थायी सेवा नियमावली बनाए जाने की मांग की। कहा कि विवाह उपरांत महिला पंचायत सहायकों के लिए स्थानांतरण/समायोजन नीति लागू की जाए। ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया में पंचायत सहायकों को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाए। पंचायत सहायकों एवं उनकेपरिवारों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाए। चेतावनी दी कि यदि हमारी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो 15 जून को ईको गार्डन लखनऊ में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अंकित कुमार, प्रदेश संयोजक विनस कुमार, चंदन कुमार, रंजन कुमार अमित, विनय, लाल बिहारी, विशाल, सरोज, विकास, धर्मेंद्र कुमार, सुमैया रिजवाना, आरती, मानसी, पुष्पा, पूजा कुमारी, प्रिया, अवनीश आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें