November 2, 2026 9:36 pm

महाशिवरात्रि से पहले गोला में हाई अलर्ट, आयुक्त-आईजी ने संभाली कमान

लखीमपुर खीरी, 12 फरवरी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ स्थित कॉरिडोर में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरुवार को लखनऊ से आयुक्त, लखनऊ मंडल विजय विश्वास पंत और आईजी लखनऊ रेंज किरण एस गोला गोकर्णनाथ पहुंचे और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया आयुक्त और आईजी ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, सीडीओ अभिषेक कुमार, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ कॉरिडोर क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। नक्शे के माध्यम से रूट प्लान देखा गया और पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित सीसीटीवी कंट्रोल रूम, खोया-पाया केंद्र और मेडिकल शिविर स्थल का भी अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने तैयारियों पर संतोष जताते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त और आईजी ने विद्युत पोल पर लटकते तारों को तत्काल कसवाने और विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएसओ को मंदिर मार्गों पर गैस सिलेंडर खुले में न रखने तथा अवैध रिफिलिंग रोकने के निर्देश दिए गए। ईओ को नालियों की सफाई, ओडर ट्रीटमेंट और रात्रि में समुचित पथ प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी स्ट्रीट लाइटें क्रियाशील रखने के निर्देश भी दिए गए अधिकारियों ने एंबुलेंस, दमकल गाड़ियों, पेयजल और मोबाइल शौचालय की उपलब्धता की भी जानकारी ली। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय इंतजाम किए गए हैं नीलकंठ मैदान में बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश निरीक्षण के बाद आयुक्त एवं आईजी ने नीलकंठ मैदान में अधिकारियों, वॉलिंटियर्स और मंदिर प्रबंधन के साथ बैठक की। बैठक में डीएम, एसपी, सीडीओ, एडीएम, एसडीएम, सीओ सहित ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे बैठक में शिवरात्रि पर तैनात अधिकारियों से उनके उत्तरदायित्व की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों को अपने-अपने सेक्टर में सतत निगरानी बनाए रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को शिवरात्रि के दिन ट्रिपिंग की समस्या न होने देने तथा किसी भी फॉल्ट को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए गए आयुक्त विजय विश्वास पंत ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने डीएम-एसपी के नेतृत्व में की गई तैयारियों की सराहना की और कहा कि इस बार बेहतर प्रबंधन के लिए व्यापक स्तर पर प्लानिंग की गई है। बड़ी संख्या में युवा वॉलिंटियर्स की भागीदारी को सराहनीय बताते हुए उन्होंने अंतरविभागीय समन्वय और क्षेत्र भ्रमण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए आईजी किरण एस ने कहा कि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और विश्वास दोनों आवश्यक हैं। श्रद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन और कुछ मार्गों पर नो-व्हीकल जोन लागू किया जाएगा, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्वक और सुरक्षित ढंग से भगवान शिव के दर्शन कर सकें बैठक के अंत में चेयरमैन विजय शुक्ल ‘रिंकू’ ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष जनार्दन गिरी, एएसपी पश्चिमी अमित राय, एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी, सीओ रमेश कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और वॉलिंटियर्स मौजूद रहे। संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें