Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी 17 अगस्त जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी, महेश कुमार
धारूहेड़ा मे शाम को भिवानी में हुए मनीषा हत्याकांड को लेकर धारूहेड़ा की महिलाओं में भी भारी रोष है। इसी को लेकर नगर पालिका चेयरमैन कँवर सिंह के नेतृत्व में आज बस स्टैंड से भगत सिंह चौक तक महिलाओं ने केंडल मार्च निकाला और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। मोमबत्ती और बैनर लेकर करीब एक किलोमीटर लंबे इस कैंडल मार्च में कई स्कूल टीचर भी शामिल रहीं।
मार्च में शामिल महिलाओं ने कहा कि हरियाणा में आज बेटियां बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। जिस तरह से मनीषा की हत्या की गई है, वह पूरे पुलिस फोर्स पर सवाल है। पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आज जरूरत है दोषियों को पकड़ कर चौराहे पर फांसी लगा दी जाए, ताकि फिर कोई ऐसा करने से पहले भी चार बार सोचे।
महिलाओं ने कहा कि सरकार बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा देती है, लेकिन हरियाणा में आकर सरकार का ये नारा पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है। अपराधी खुले आम घटनाओं को अंजाम दे रहे है। पुलिस है कि हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि अगर बेटियों को इसी तरह से मारा जाएगा तो बेटियां कहां से पढ़ेगी। इस दौरान रामनिवास प्रजापति, अशोक,कोसलिया, गोविंद, पूजा, रानी सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे।











