November 2, 2026 9:49 pm

मध्य प्रदेश समाचार: SDERF टीम ने 150 से अधिक लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया, प्रभावित परिवारों के लिए राहत एवं ठहरने की व्यवस्था

लगातार बारिश से सोयत के निचले इलाकों में जलभराव—प्रशासन एवं पुलिस ने संभाला मोर्चा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीएनपी न्यूज़ /रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

 

आगर मालवा /जिले के सोयत कला क्षेत्र में कल रात्रि से लगातार हो रही बारिश के कारण कोटा-उज्जैन हाईवे, वार्ड क्रमांक-04, माधव चौक एवं पन्नीपुरा क्षेत्र सहित निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हुई। स्थिति की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी द्वारा वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया तथा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।_

 

_पुलिस अधीक्षक ने प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने, जलभराव वाले स्थानों पर आमजन की आवाजाही को सुरक्षित रखने, आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रेस्क्यू एवं राहत कार्य संचालित करने तथा पुलिस एवं प्रशासन की टीमों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।_

 

SDERF टीम ने संभाला मोर्चा, 150 से अधिक लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

 

_शजलभराव वाले क्षेत्रों में SDERF टीम द्वारा तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया गया। टीम ने नाव एवं आवश्यक बचाव उपकरणों की सहायता से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर 150 से अधिक लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। बचाव कार्य के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अमले द्वारा लगातार समन्वय बनाए रखा गया।होमगार्ड कंपनी कमांडर कविता सोलंकी के नेतृत्व में होमगार्ड/बचाव दल भी राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय रहा।

 

🚤 नाव से प्रभावित परिवारों से संपर्क, सुरक्षित स्थानों पर आने की अपील

 

एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम देवकुंवर सोलंकी, एसडीओपी देवनारायण यादव एवं तहसीलदार रामेश्वर दांगी , थाना प्रभारी रामगोपाल वर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नाव के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया गया तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर आने की अपील की गई, अधिकारियों द्वारा लोगों को आश्वस्त किया गया कि प्रशासन एवं पुलिस द्वारा उनकी सुरक्षा तथा आवश्यक राहत व्यवस्था के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

🏫 प्रभावित लोगों के लिए सुरक्षित ठहराव की व्यवस्था

 

_प्रशासन द्वारा आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित नागरिकों को सुरक्षित रूप से ठहराने के लिए पीएम श्री स्कूल में व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इसके अतिरिक्त पालीवाल धर्मशाला, ब्राह्मण धर्मशाला एवं राजपूत धर्मशाला का भी एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी एवं तहसीलदार द्वारा निरीक्षण किया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल इन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। सीएमओ मनोज नामदेव द्वारा भी नगर क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्थाओं एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित तैयारियों का समन्वय किया गया।

 

👮 पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने संभाली स्थिति

 

जलभराव की स्थिति के दौरान पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के साथ पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी लगातार मौके पर उपस्थित रहकर स्थिति की निगरानी करते रहे। थाना सोयत पुलिस द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में सतत भ्रमण कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई तथा आवश्यकता के अनुसार राहत एवं बचाव दल के साथ समन्वय कर कार्रवाई की गई। इस दौरान एसडीओपी, एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ, थाना प्रभारी सोयत एवं पुलिस बल सहित प्रशासनिक अमला मौके पर सक्रिय रहा।

 

राहत एवं बचाव कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधियों—भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित नागर, राजेश जायसवाल, अभिषेक पालीवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भी प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय करते हुए सहयोग प्रदान किया गया।

 

🛡️ सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

 

पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने अधिकारियों एवं पुलिस बल को निर्देशित किया कि बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए निचले इलाकों एवं नदी-नालों के आसपास लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति की सूचना मिलते ही त्वरित राहत एवं बचाव कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने आमजन से अपील की कि जलभराव वाले क्षेत्रों, तेज बहाव वाले नदी-नालों एवं पुल-पुलियाओं पर अनावश्यक रूप से न जाएं और पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। आवश्यकता होने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने में प्रशासन का सहयोग करें। जिला पुलिस आगर मालवा एवं जिला प्रशासनआपदा की प्रत्येक स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें