November 2, 2026 8:05 pm

मध्य प्रदेश समाचार: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए संस्थानों का निरीक्षण कर नमूने लिए   

पीएनपी न्यूज़/ रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आगर-मालवा 22 अगस्त 2026/ खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं कलेक्टर डॉ शेर सिंह मीना के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा जिले में निरंतर निरीक्षण एवं नमूना लेने की कार्रवाई की जा रही है। आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लेकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

आगर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी.एस. जामोद ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा गत दिवस की गई कार्रवाई में गीता ट्रेडर्स से वस्तु ब्रांड के घी के 02 नमून,राहुल दूध डेयरी से पनीर का नमूना,सांवरिया दूध डेयरी से दूध का नमूना,जैन दूध डेयरी से पनीर का नमूना, महाकाल किराना स्टोर से सूजी का नमूना,देवनारायण दूध डेयरी से दूध का नमूना, होटल मोंटो से पनीर एवं चीज का नमूना,बीकानेर स्वीट्स से मिष्ठान्न (स्वीट्स) का नमूना इस प्रकार कुल 10 नमूने गुणवत्ता परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जावेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें