November 2, 2026 8:09 pm

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल कुंज मे रीवा शहडोल संभाग की संभागीय बैठक संपन्न*

*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश
रीवा मध्य प्रदेश आज पार्टी कार्यालय अटल कुंज में संगठनात्मक विषयों पर रीवा एवं शहडोल संभाग की संभागीय बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि माननीय अजय जामवाल जी क्षेत्रीय संगठन महामंत्री (मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ) रहे। बैठक में मंचासीन प्रदेश महामंत्री एवं रीवा संभाग प्रभारी श्री रणवीर सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री एवं शहडोल संभाग प्रभारी श्री शरदेन्दु तिवारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता रहे। बैठक में मंचासीन नेताओं का स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर किया।
बैठक में आपेक्षित रीवा शहडोल संभाग के प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, नगर निगम महापौर व अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए माननीय अजय जामवाल जी क्षेत्रीय संगठन महामंत्री (मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ) ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि आप अपने क्षेत्र के नेता है। केन्द्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले। स्वच्छता में इन्दौर आठवीं बार से प्रथम स्थान पर है। इन्दौर की जनता को हम सभी को धन्यवाद देना चाहिए।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री एवं रीवा संभाग प्रभारी श्री रणवीर सिंह रावत ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी शताब्दी वर्ष में कार्यकर्ताओं से अहवान किया कि उनकी फोटो एकत्रित करें। भारत के सभी भाषाओं वाले प्रांतो में उनके स्थानीय भाषाओं के अनुसार कार्य करें और आगामी 30 मार्च को कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात को बूथ स्तर पर टोली के साथ सुनें।
बैठक का आभार प्रदेश महामंत्री एवं शहडोल संभाग प्रभारी श्री शरदेन्दु तिवारी ने किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्रीमती ममता गुप्ता ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से नगर निगम अध्यक्ष रीवा वेंकटेश पाण्डेय जी, सिंगरौली देवेश पाण्डेय जी, जिलाध्यक्ष उमरिया आशुतोष अग्रवाल जी, मऊगंज डॉ. राजेन्द्र मिश्रा जी, सतना भगवती प्रसाद पाण्डेय जी, मैहर कमलेश सुहाने जी, सीधी देव कुमार सिंह जी, सिंगरौली सुन्दर शाह जी, अनूपपुर श्री हीरा सिंह श्याम जी, आदि नेता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें