November 2, 2026 9:40 pm

बलिया समाचार: CEIR पोर्टल से सुखपुरा पुलिस ने बरामद किए दो गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए

PNP NEWS संपादक निलेश वर्मा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया।थाना सुखपुरा पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए दो मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹21 हजार बताई गई है।

 

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। CEIR पोर्टल पर दर्ज गुमशुदा मोबाइलों की शिकायतों के आधार पर थाना सुखपुरा पुलिस ने तकनीकी सहायता से मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया।

 

थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर धारकों ने सुखपुरा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

 

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दुबे, उपनिरीक्षक हरीश यादव, कांस्टेबल श्रवण यादव, समद सिद्दीकी, शाश्वत पाण्डेय तथा महिला कांस्टेबल रेखा बिंद शामिल रहीं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी माध्यम से मोबाइल को ट्रेस कर शीघ्र बरामद किया जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें